Today Current Affairs in Hindi : 31 October 2018



आज के GK Today में सभी पाठकों के लिए परीक्षा उपयोगी(Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्नों के समावेश है I हम आशा करते करते है की प्रत्येक पाठक के लिए यह GK Today(Today Current Affairs) सेक्शन काफी मददगार होगा I स्वयं को दैनिक करेंट अफेयर्स से अवगत रखने के लिए GK Today का यह भाग अवश्य पढ़े I

1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
a.    त्रिचिपाल मित्रसेना
b.    रानिल विक्रमासिंघे
c.    महिंदा राजपक्षे
d.    अभिज्ञान देवसार

2. हाल ही में किस स्थान पर नक्सलियों द्वारा दूरदर्शन की टीम पर हमला किया गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी?
a.    रायपुर
b.    बांकेबादा
c.    कासगंज
d.    दंतेवाड़ा

3. हाल ही में चर्चित शब्द 'इफ्फी कोशेंट' का उपयोग निम्न में से किस लिए किया जाता है?
a.    शोर प्रदूषण मापना
b.    मैक्रोइकॉनॉमिक इंडिकेटर
c.    फेक न्यूज़ जांचना
d.    व्यावसायिक प्रदर्शन संकेतक

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान के मध्य कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये?
a.    पांच
b.    छह
c.    सात
d.    आठ

5. हाल ही में किस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तेल और गैस पाइपलाइन के अंदर की स्थिति की निगरानी करने के लिए बेहद सूक्ष्म रोबोट बनाया है?
a.    ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी
b.    मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
c.    यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन
d.    दिल्ली यूनिवर्सिटी

6. बांग्लादेश की एक कोर्ट ने ज़िया चैरिटेबल ट्रस्ट घोटाले से जुड़े एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया की सज़ा 5 साल से बढ़ाकर कितने साल कर दी है?
a. 10 साल
b. 20 साल
c. 15 साल
d. 25 साल

7. निम्न में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के समझौते की पुष्टि करने वाला 48वां देश बन गया है?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान

8. किस राज्य के काजीरंगा में सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन शुरू हुआ?
a. कर्नाटक
b. असम
c. बिहार
d. झारखण्ड

9. किस शिपयार्ड में भारत के सबसे बड़े ड्राई डॉक का निर्माण किया जायेगा?
a. कोचीन शिपयार्ड
b. सिधिया शिपयार्ड
c. भारती शिपयार्ड
d. गोवा शिपयार्ड

10. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायु प्रदूषण से हर साल कितने बच्चों की मौत हो जाती है जो  पांच साल से कम उम्र के होते हैं?
a. 6,00,000
b. 1,00,400
c. 2,50,000
d. 3,50,000

उत्तर:

1. c. महिंदा राजपक्षे
विवरण: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने एक नाटकीय घटनाक्रम में प्रधानमंत्री के पद पर वापसी की है। 

2. d. दंतेवाड़ा
विवरण: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ. यहां के अरनपुर में नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला किया, इसमें दूरदर्शन के एक कैमरामैन की मौत हो गई है. जबकि दो सीआरपीएफ के जवान भी शहीद हुए हैं।

3. c. फेक न्यूज़ जांचना
विवरण: अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा वेब आधारित टूल 'इफ्फी कोशेंट' विकसित किया है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की जाने वाली फर्जी खबरों की निगरानी कर सकने में सक्षम होगा। 

4. b. छह
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की शिखर वार्ता के बाद भारत और जापान ने एक हाई स्पीड रेल परियोजना और नौसेना सहयोग सहित 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 

5. b. मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
विवरण: मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के वैज्ञानिकों ने हाल ही में अतिसूक्ष्म रोबोट विकसित किया है जिसका उपयोग आयल या गैस पाइपलाइन की निगरानी अथवा मानव शरीर में रोग के निदान में किया जा सकता है। 

6. a. 10 साल
विवरण: बांग्लादेश की एक कोर्ट ने ज़िया चैरिटेबल ट्रस्ट घोटाले से जुड़े एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया की सज़ा 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी है। 

7. d. जापान
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जापान दौरे के दौरान जपान ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के लिए पुष्टि की, इसके साथ ही जापान अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के समझौते की पुष्टि करने वाला 48वां देश बन गया है। जापान अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 71वां देश है। 

8. b. असम
विवरण: असम के काजीरंगा में सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। इस सम्मलेन के उद्घाटन के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मौजूद रहे। 

9. a. कोचीन शिपयार्ड
विवरण: केन्द्रीय शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी तथा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 30 अक्टूबर को भारत के सबसे बड़े ड्राई डॉक की आधारशिला कोचीन शिपयार्ड में रखेंगे। इस ड्राई डॉक का निर्माण 1799 करोड़ रुपये में किया जायेगा। 

10.  a. 6,00,000
विवरण: वायु प्रदूषण से हर साल 6,00,000 बच्चों की मौत हो जाती है जो पांच साल से कम उम्र के होते हैं। यह दावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। 

Today's Top Current Affairs



1. Reserve Bank of India (RBI) had approved the re-appointment of Aditya Puri as managing director of the bank for another two years.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने और दो साल के लिए उसके प्रबंध निदेशक के रूप में आदित्य पुरी की पुन: नियुक्ति को मंजूरी दी है।

2. National Securities Depository Ltd (NSDL) Payments Bank has commenced operations as a payments bank.

नेशनल सेक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) पेमेंट बैंक ने भुगतान बैंक के रूप में काम करना शुरू कर दिया है।

3. India and Japan signed a USD 75 billion bilateral currency swap agreement.

भारत और जापान ने आपस में 75 अरब डालर के बराबर विदेशी मुद्रा की अदला-बदली की व्यवस्था का करार किया है।

4. Railway Board Chairman, Ashwani Lohani inaugurated the India's first engine-less semi-high speed train - "Train 18" made by the Integral Coach Factory (ICF) at the cost of 100 crore.

इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा सौ करोड़ रूपये की लागत से तैयार देश की पहली इंजन-रहित ट्रेन ‘ट्रेन 18’ का रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने अनावरण किया।

5. Justice Ajjikuttira Somaiah Bopanna was sworn in as Chief Justice of Gauhati High Court.

न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना को राजभवन में गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलायी गई।

6. Harsimrat Kaur Badal has inaugurated Gujarat’s first Mega Food Park in Surat.

हरसिमरत कौर बादल ने सूरत में गुजरात के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया है।

7. India and Pakistan were declared as the joint winners of the Asian Champions Trophy at Muscat in Oman.

भारत और पाकिस्तान को ओमान के मस्कट में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के संयुक्त विजेता के रूप में घोषित किया गया।

8. Vigilance Awareness Week is being observed from 29th October to 3rd November to achieve corruption free society.

भ्रष्टाचार मुक्त समाज करने के लिए 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

9. Michael D Higgins has been re-elected President of Ireland.

माइकल डी हिगिंस को पुनः आयरलैंड का राष्ट्रपति चुना गया है।

10. Arunachal Pradesh Government and British Council have signed an MOU to build educational cooperation.

अरुणाचल प्रदेश सरकार और ब्रिटिश काउंसिल ने शैक्षिक सहयोग के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.