Today Current Affairs in Hindi : 30 October 2018



आज के GK Today में सभी पाठकों के लिए परीक्षा उपयोगी(Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्नों के समावेश है I हम आशा करते करते है की प्रत्येक पाठक के लिए यह GK Today(Today Current Affairs) सेक्शन काफी मददगार होगा I स्वयं को दैनिक करेंट अफेयर्स से अवगत रखने के लिए GK Today का यह भाग अवश्य पढ़े I

1. इसरो के पूर्व चीफ का क्या नाम है जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए?
a.    जी के कृष्णापल्ली
b.    माधवन नायर
c.    जी कृष्णामूर्ति
d.    वाई देशम रेड्डी

2. निम्नलिखित में से किस देश के धावक अब्राहम किपटुम ने वालेंसिया में हाफ मैराथन में 58 मिनट 18 सेकंड से नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया?
a.    वेस्टइंडीज़
b.    नाइजीरिया
c.    केन्या
d.    अमेरिका

3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया?
a.    अजीत सरकार
b.    विपिन चंद्रा
c.    संजय मिश्रा
d.    नरेश खत्री

4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में ब्राज़ील का राष्ट्रपति चयनित किया गया है?
a.    जेयर बोलसोनारो
b.    माइकल टेमेर
c.    जेफ्री आंद्रे
d.    माइक टेडी

5. हाल ही में ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रटीजिक फोरसाइट ग्रुप (SFG) की साझा स्टडी में किस देश को आतंकवाद फैलाने के लिहाज से सीरिया से भी तीन गुना अधिक खतरनाक बताया गया है?
a.    अफगानिस्तान
b.    पाकिस्तान
c.    ईरान
d.    इराक

6. अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 तक कौन सा देश विश्व का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाज़ार बन जायेगा?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

7. एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में भारत और किस देश को संयुक्त विजेता घोषित किया गया?
a. चीन
b. जापान
c. पाकिस्तान
d. नेपाल

8. बांग्लादेश की एक कोर्ट ने विपक्षी पार्टी बीएनपी की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को ज़िया चैरिटेबल ट्रस्ट घोटाला मामले में कितने साल जेल की सज़ा सुनाई है?
a. आठ साल
b. चार साल
c. दस साल
d. सात साल

9. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शान्ति मिशन के लिए कितने लाख डॉलर का योगदान दिया?
a. 3 लाख डॉलर
b. 2 लाख डॉलर
c. 5 लाख डॉलर
d. 7 लाख डॉलर

10. हाल ही में भारत में परिवर्तित सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान को किस भारतीय सेना में शामिल किया गया?
a. भारतीय थलसेना
b. भारतीय वायुसेना
c. भारतीय नौसेना
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

1. b. माधवन नायर
विवरण: इसरो के पूर्व चीफ माधवन नायर समेत राज्य के चार अन्य नेता पार्टी में शामिल हुए  इससे बीजेपी को केरल में पांच नए नेता मिले हैं। 

2. c. केन्या
विवरण: केन्या के निवासी अब्राहम किपटुम ने वालेंसिया में हाफ मैराथन में 58 मिनट 18 सेकंड से नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया। 

3. c. संजय मिश्रा
विवरण: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में संजय कुमार मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अंतरिम निदेशक का पदभार दिया गया। 

4. a. जेयर बोलसोनारो
विवरण: ब्राजील राष्ट्रपति चुनावों में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो को विजेता घोषित किया गया। सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल ने 28 अक्टूबर 2018 को उन्हें विजेता घोषित किया। 

5. b. पाकिस्तान
विवरण: ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रटीजिक फोरसाइट ग्रुप (SFG) की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन या तो पाकिस्तान में हैं या पाकिस्तान से उन्हें मदद मिल रही है। 

6. a. भारत
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 तक भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाज़ार बन जायेगा। वर्तमान में भारत वैश्विक विमानन बाज़ार में सातवें स्थान पर हैं। 

7. c. पाकिस्तान
विवरण: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बारिश के चलते मैच नहीं हो सका, इसलिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। 

8. d. सात साल
विवरण: बांग्लादेश की एक कोर्ट ने विपक्षी पार्टी बीएनपी की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को ज़िया चैरिटेबल ट्रस्ट घोटाला मामले में सात साल जेल की सज़ा सुनाई है। 

9. a. 3 लाख डॉलर
विवरण: भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शान्ति मिशन के लिए 3 लाख डॉलर का योगदान दिया। इस धन राशी का उपयोग संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के कमांडरों के व्यवहार व अनुशासन के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। 

10.  b. भारतीय वायुसेना
विवरण: हाल ही में भारत में परिवर्तित सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया, इस लड़ाकू विमान को पुणे के वायु सेना बेस में तैनात किया जायेगा। 

Today's Top Current Affairs


1. Former Delhi Chief Minister Madan Lal Khurana has passed away. He was 82.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

2. India's Akashdeep Singh was adjudged player of the tournament but the team had to share the Asian Champions Trophy with Pakistan after the much-anticipated summit clash was abandoned due to heavy downpour.

भारत के आकाशदीप सिंह को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया लेकिन भारी बारिश के कारण फाइनल मैच रद्द होने की वजह से चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

3. Indian table tennis player Ayhika Mukherjee has won a silver medal in the under-21 women's singles category of the ITTF Challenge Belgium Open.

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अहिका मुखर्जी ने आईटीटीएफ चैलेंज बेल्जियम ओपन के अंडर-21 महिला एकल वर्ग में रजत पदक जीता है।

4. Gujarat Chief Minister Vijay Rupani has launched the Ghogha-Dahej Ro-Pax ferry service.

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घोघा-दाहेज रो-पैक्स फेरी सर्विस शुरू की है।

5. Elina Svitolina defeated America's Sloane Stephens to win the WTA Finals title.

इलिना स्वितलोना ने अमेरिका की स्लोन स्टीफन्स को हराकर सिंगापुर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीता।

6. Indian golfer Khalin Joshi clinched his maiden Asian Tour title, claiming the Panasonic Open India title.

भारतीय गोल्फर खालिन जोशी ने पैनासोनिक ओपन इंडिया में जीत दर्ज कर एशियाई टूर का अपना पहला खिताब जीता।

7. 'Little India Gate' was inaugurated in the Medan city of Northern Indonesia. It is the first-of-its-kind structure in the country which recognises the contribution of Indian community in the development of Medan city.

उत्तरी इंडोनेशिया के मेदन शहर में ‘लिटिल इंडिया गेट’ का उद्घाटन किया गया। यह देश में अपने तरह का पहला ऐसा ढांचा है जो शहर के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान को मान्यता देने के लिए बनाया गया है।

8. Glasgow based University of Strathclyde will honor mountaineer Arunima Sinha with the honorary title of 'Doctor of University'.

ग्‍लासगो स्थित यूनीवर्सिटी ऑफ स्‍ट्रैथक्‍लाइड, पर्वतारोही अरुणिमा सिन्‍हा को ‘डॉक्‍टर ऑफ यूनीवर्सिटी’ की मानद उपाधि से सम्‍मानित करेगी।

9. Former army captain Jair Bolsonaro has been elected president of Brazil.

सेना के पूर्व कैप्टन जेयर बोलसोनारो को ब्राजील का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.