Today Current Affairs in Hindi : 26 October 2018


आज के GK Today में सभी पाठकों के लिए परीक्षा उपयोगी(Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्नों के समावेश है I हम आशा करते करते है की प्रत्येक पाठक के लिए यह GK Today(Today Current Affairs) सेक्शन काफी मददगार होगा I स्वयं को दैनिक करेंट अफेयर्स से अवगत रखने के लिए GK Today का यह भाग अवश्य पढ़े I

1. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के अनुसार कौन सा देश 2024 तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार होगा?
a.    पाकिस्तान
b.    चीन
c.    ब्रिटेन
d.    भारत

2. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक शिकायत बॉक्स लॉन्च किया है जिसे शी-बॉक्स नाम दिया गया है?
a.    महिला बाल विकास मंत्रालय
b.    गृह मंत्रालय
c.    मानव संसाधन विकास मंत्रालय
d.    रक्षा मंत्रालय

3. हाल ही में भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के लिए भारत ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं?
a.    बांग्लादेश
b.    श्रीलंका
c.    पाकिस्तान
d.    इंडोनेशिया

4. भारतीय रेल द्वारा तैयार की गई बिना इंजन की रेल का क्या नाम रखा गया है?
a.    ट्रेन-20
b.    ट्रेन-18
c.    सुपर ट्रेन
d.    ट्रेन-30

5. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री ने रिसर्च संबधी कार्यो को प्रोत्साहन देने के लिए कितने पोर्टल लॉन्च किये ?
a.    दो
b.    तीन
c.    चार
d.    पांच

6. किस देश की मदद से वर्ष 2022 में पाकिस्तान अपने पहले अंतरिक्षयात्री को स्पेस भेजेगा?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    अमेरिका

7. किस राज्य ने 25 अक्टूबर 2018 को अपने तय समय से दो महीने पहले ही पूरे राज्य में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    महाराष्ट्र
c.    राजस्थान
d.    बिहार

8. 11वें ग्लोबल कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
a.    नई दिल्ली
b.    पटना
c.    रांची
d.    जयपुर

9. किस देश ने कॉमनवेल्थ एशोसियेशन फॉर पब्लिक एडमीस्ट्रेशन एंड मैनेजमैंट अवार्ड जीता?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    भारत
d.    रूस

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में आयोजित 'कृषि कुंभ-2018' को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया?
a.    लखनऊ
b.    जयपुर
c.    पटना
d.    दिल्ली

उत्तर:

1. d. भारत
विवरण: हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि के बारे में पूर्वानुमान जारी किया गया है। भारतीय विमानन उद्योग यात्रियों की संख्या के लिहाज से वर्ष 2024 तक ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन जाएगा। 

2. a. महिला बाल विकास मंत्रालय
विवरण: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने केंद्रीय महिला कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्लैटफॉर्म शी-बॉक्स लॉन्च किया है। इसका इस्तेमाल महिलाएं शिकायत दर्ज करने के लिए कर सकती हैं। 

3. a. बांग्लादेश
विवरण: भारत और बांग्लादेश ने 25 अक्टूबर 2018 को व्यापार और जहाजों के आवागमन के लिए दोनों देशों के बीच अंतर्देशीय तथा तटीय जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। 

4. b. ट्रेन-18
विवरण: भारतीय रेलवे देश की पहली इंजन रहित हाई स्पीड ट्रेन तैयार की गई। रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में इस ट्रेन की जानकारी जारी की गई। इस ट्रेन का नाम ट्रेन-18 रखा गया है। 

5. a. दो
विवरण: केन्द्री य मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ‘अकादमिक और अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना (स्पायर्क)’ का वेब पोर्टल लांच किया।  जावड़ेकर ने इस अवसर पर दो पोर्टल लॉन्च किये। 

6. b. चीन
विवरण: पाकिस्तान के सूचना मंत्री के अनुसार चीन की मदद से वर्ष 2022 में पहली बार किसी पाकिस्तानी को अंतरिक्ष भेजा जाएगा।  पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी 'सुपारको' और एक चीनी कंपनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। 

7. d. बिहार
विवरण: बिहार ने अपने तय समय से दो महीने पहले ही पूरे राज्य में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है।  प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम के तहत बिहार ने शत प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। 

8. a. नई दिल्ली
विवरण: 11वें ग्लोबल कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है, इसकी थीम ‘किसानो को बाज़ार से जोड़ना’ है। 

9. c. भारत
विवरण: भारत ने 2018 का प्रतिष्ठित कॉमनवेल्थ एशोसियेशन  फॉर पब्लिक एडमीस्ट्रेशन एंड मैनेजमैंट अवार्ड  जीता है।  यह अवार्ड सार्वजनिक क्षेत्र में गर्वनेंस और सेवा में उल्लेखनिय सुधार के लिए के लिए संस्थाओं को दिया जाता है। 

10. a. लखनऊ
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित 'कृषि कुंभ-2018' को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया, प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को भी संबोधित किया।

Click On Above Download Button To Download Current Affairs Quiz Pdf

Top Current Affairs
अदेल अब्दुल महदी इराक के नए प्रधानमंत्री बने
अदेल अब्दुल महदी इराक के नए प्रधानमंत्री बन गए है. उन्होंने 24 अक्टूबर 2018 को इराक के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 22 कैबिनेट मंत्रियों में से 14 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके लिए संसद का अधिवेशन आधी रात के बाद तक चला। 
अदेल अब्दुल महदी के बारे में:
•   अदेल अब्दुल महदी का जन्म वर्ष 1942 में हुआ था। 
•   वे वर्ष 2005 से वर्ष 2011 के बीच इराक के उप-राष्ट्रपति भी रहे। 
•   वे वर्ष 2014 से वर्ष 2016 के दौरान देश के तेल मंत्री भी रहे। 
•   इससे पूर्व देश के अंतरिम वित्त मंत्री भी रहे हैं। वे सुप्रीम इस्लामिक इराकी कौंसिल तथा इराकी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। 
•   मेहदी इराक़ कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने के बाद वर्ष 1980 तक इसके लिए काम करते रहे।

ट्रेन-18, भारत ने तैयार की देश की पहली इंजन रहित रेल
भारतीय रेलवे देश की पहली इंजन रहित हाई स्पीड ट्रेन तैयार की गई। रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में इस ट्रेन की जानकारी जारी की गई। इस ट्रेन का नाम ट्रेन-18 रखा गया है। इसे 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जायेगा। 


यह ट्रेन पूरी तरह से तैयार है और इसका पहला ट्रायल रन 29 अक्टूबर को तय किया गया है। इस विशेष ट्रेन की रफ्तार 160 किमी/घंटे होगी. इसे ट्रेन-18 इसलिए नाम दिया गया है क्योंकि इसे 2018  में लॉन्च किया जा रहा है। इसी तरह की खास तकनीक का इस्तेमाल करते हुए "ट्रेन 20" नामक एक और ट्रेन का निर्माण किया गया है। यह ट्रेन 2020 से पटरी पर दौड़ेगी। 



ट्रेन-18 की विशेषताएं


•    चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री में इन दोनों ट्रेनों का निर्माण "मेक इन इंडिया" अभियान के तहत किया जा रहा है।
•    इनके निर्माण की लागत विदेशों से आयात ट्रेनों की कीमत से आधी होगी। 
•    इस ट्रेन में लोकोमोटिव इंजन नहीं होगा। इसकी जगह ट्रेन के हर कोच में ट्रेक्शन मोटर्स लगी होंगी, जिनकी मदद से सभी कोच पटरियों पर दौड़ेंगे।
•    रेल मंत्रालय का दावा है कि इस ट्रेन से सामान्य ट्रेन के मुकाबले यात्रा समय 20 फीसदी तक कम हो जाएगा।
•    ड्राइवर केबिन में मैनेजमेंट सिस्टम होगा, जिससे पायलट ब्रेक और ऑटोमैटिक डोर कंट्रोल को नियंत्रण कर सकेगा।
•    ट्रेन के कोच चेन्नई की इंटिग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार हो चुके हैं. इसमें 14 नॉन एग्जीक्यूटिव कोच होंगे।
•    ट्रेन 18 में प्रति कोच में 78 यात्री बैठ सकेंगे। जबकि 2 नॉन एग्जीक्यूटिव कोच होंगे, इसमें प्रति कोच 56 यात्री बैठ सकेंगे।




प्रकाश जावड़ेकर ने रिसर्च संबधी दो पोर्टल लॉन्च किये
केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 25 अक्टूबर 2018 को ‘अकादमिक और अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना (स्‍पार्क)’ का वेब पोर्टल लांच किया. ‘स्‍पार्क’ का लक्ष्‍य भारतीय संस्‍थानों और विश्‍व के सर्वोत्‍तम संस्‍थानों के बीच अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग को सुगम बनाकर भारत के उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में अनुसंधान परिदृश्‍य को बेहतर बनाना है.


योजना की खासियत
इस योजना के तहत 600 संयुक्‍त शोध प्रस्‍ताव दो वर्षों के लिए दिये जायेंगे, ताकि कक्षा संकाय में सर्वोत्‍तम माने जाने वाले भारतीय अनुसंधान समूहों और विश्‍व के प्रमुख विश्‍वविद्यालयों के प्रख्‍यात अनुसंधान समूहों के बीच उन क्षेत्रों में शोध संबंधी सुदृढ़ सहयोग संभव हो सके जो विज्ञान की दृष्टि से अत्‍याधुनिक माने जाते हैं और विशेषकर भारत के संदर्भ में जिनकी सीधी सामाजिक प्रासंगिकता है.



26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ



1774 - फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।

1858 - एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।

1905 - नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।

1934 - महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।

1943 - कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947 - इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950 - संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 - चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 - त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 - इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 - 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
1999 - उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2007 - अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2012 - बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 - अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015 - उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉

1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1886 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1890 - गणेशशंकर विद्यार्थी - पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1923 - राम प्रकाश गुप्ता - 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
1924 - ठाकुर प्रसाद सिंह - भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
1971 - प्रीति सिंह - भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।

26 अक्टूबर को हुए निधन👉

1947 - लॉर्ड लिटन द्वितीय - बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1955 - डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1956 - बलराज भल्ला - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1981 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।

26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 गुरु रामदास जी जयन्ती ( प्राचीन परमपरानुसार ) ।
🔅 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.