Daily Current Affairs In Hindi : 13 October 2018


Daily Current Affairs 
1. विश्व बैंक द्वारा हाल ही में जारी मानव पूँजी सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान दिया गया है?
a.    115वां
b.    110वां
c.    100वां
d.    85वां

2. किस देश द्वारा निर्मित सोयुज़ रॉकेट की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी?
a.    चीन
b.    इज़राइल
c.    रूस
d.    फ्रांस

3. केंद्र सरकार ने निम्नलिखित में से किस नदी के लिए पहली बार न्यूनतम मात्रा में पानी के प्रवाह को अनिवार्य करने की घोषणा की है?
a.    यमुना
b.    ब्रह्मपुत्र
c.    कावेरी
d.    गंगा

4. हाल ही में असम के किस द्वीप पर रोल-ऑन-रोल-ऑफ (रो-रो) सेवा आरंभ की गई?
a.    माजुली
b.    हनोई
c.    जेवर
d.    मुग्लाते

5. पर्यावरणविद तथा गंगा एक्ट की मांग करने वाले किस एक्टिविस्ट का हाल ही में आमरण अनशन के कारण निधन हो गया?
a.    डॉक्टर ए एन दर्शन
b.    प्रोफेसर जी डी अग्रवाल
c.    डॉक्टर कम्बोज प्रताप
d.    प्रोफेसर अविनाश प्रताप

6. वोडाफोन द्वारा हाल ही में महिला सुरक्षा के लिए आरंभ की गई पहल का क्या नाम है?
a.    उजाला
b.    मणिका
c.    सखी
d.    अमृता

7. निम्न में से किस देश में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 17वीं सीएचजी बैठक आयोजित की गई?
a.    ताजिकिस्तान
b.    चीन
c.    नेपाल
d.    रूस

8. हाल ही में इंडोनेशिया और किस देश के बीच समन्वयित गश्त का आयोजन इंडोनेशिया में किया जा रहा है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    भारत

9. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ पी.एस. जयकुमार को कितने साल का कार्यकाल विस्तार दिया है?
a.    एक साल
b.    दो साल
c.    तीन साल
d.    चार साल

10. निजी इक्विटी फर्म क्रिस कैपिटल ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के किस पूर्व चेयरपर्सन को सलाहकार नियुक्त किया है?
a.    रजनीश कुमार
b.    अरुंधती भट्टाचार्य
c.    सूरज सिंह
d.    प्रतीप चौधरी

उत्तर:

1.a. 115वां
विवरण: विश्व बैंक ने हाल ही में मानव पूँजी सूचकांक जारी किया, इस सूची में भारत को 115वां स्थान प्राप्त हुआ। 

2.c. रूस
विवरण: रूस निर्मित सोयुज़ रॉकेट की आपातकालीन लैंडिंग की गयी, यह रॉकेट अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। 

3.d. गंगा
विवरण: केंद्र ने गंगा नदी का 'न्यूनतम पर्यावरणीय प्रवाह' (ई-फ्लो) निर्धारित कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब हर मौसम में गंगा नदी में पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा। 

4.a. माजुली
विवरण: असम सरकार तथा भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) द्वारा संयुक्त रूप से 11 अक्टूबर 2018 से माजुली द्वीप के लिए रोल-ऑन-रोल-ऑफ (रो-रो) सेवा आरंभ की गई। 

5.b. प्रोफेसर जी डी अग्रवाल
विवरण: गंगा नदी के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले प्रोफेसर जी.डी. अगरवाल का हाल ही में निधन हुआ। 

6.c. सखी
विवरण: भारत में अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन-आइडिया ने महिलाओं की सुरक्षा पर आधारित सेवा ‘वोडाफोन सखी’ की शुरुआत की। 

7.a. ताजिकिस्तान
विवरण:विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 11 और 12 अक्टूबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे में शुरू हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सरकारी बैठक के 17वीं परिषद में भाग लिया। 

8.d. भारत
विवरण:भारत और इंडोनेशिया के बीच समन्वयित गश्त का आयोजन इंडोनेशिया में किया जा रहा है. इसका आयोजना इंडोनेशिया के बेलवन में 11-27 अक्टूबर 2018 के बीच किया जा रहा है। 

9.a. एक साल
विवरण:कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी व सीईओ पी.एस. जयकुमार को एक साल का कार्यकाल विस्तार दिया है।  अक्टूबर 2015 में बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े जयकुमार का तीन वर्षीय कार्यकाल 12 अक्टूबर 2018 को समाप्त हो रहा था। 

10.b. अरुंधती भट्टाचार्य
विवरण:निजी इक्विटी फर्म क्रिस कैपिटल ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य को सलाहकार नियुक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.