14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1066 – हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
1760 – रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1913 – ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई।
1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के लीग आॅफ नेशन्स से अलग होने की घोषणा की।
1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 - हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 - इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1952 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई।
1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में 3,85,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
1964 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
1964 - अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने।
1968 – मैक्सिको सिटी में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिकी धावक जिम हाइनेस ने 100 मीटर की दौड़ 9.95 सेकेंड में पूरी कर कीर्तिमान बनाया।
1968 – अपोलो-7 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा यान के अंदर से पहली बार टीवी पर सजीव प्रसारण किया गया।
1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 - राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉

1643 - बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह।
1863 - लालू भाई सामलदास मेहता - प्रसिद्ध उद्योगपति थे।1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी।
1884 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और अमेरीका में 'गदर पार्टी' के संस्थापक का जन्म दिल्ली में हुआ।
1930 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।
1931 - निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार।
1950 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1979 - रित्विक भट्टाचार्य - भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।

14 अक्टूबर को हुए निधन👉

1240 - रज़िया सुल्तान, भारत की प्रथम महिला शासिका।
1947 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
2004 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।
2013 - मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता ।

14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मेला छठ ( आमेर ) ।
🔅 लाला हरदयाल जन्म दिवस ।
🔅 सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस ।
🔅 विश्व मानक दिवस ।
🔅 बीमा दिवस ( सप्ताह के अन्तर्गत)।

🌻आपका दिन मंगलमय हो ।🌻


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.