Daily Current Affairs In Hindi : 19 October 2018

Hello Students, 

We are providing today daily current affairs in hindi(दैनिक  करेंट अफेयर्स). It covers all important questions and topics for all competitive exams like SSC, Banking, Railway and all other Govt. examinations.


🌻 MORNING MAIN HEADLINES  🌻

1. Minister of Railways and Coal Piyush Goyal will receive the University of Pennsylvania's top prize in energy policy for his leadership in reforming India's power sector, spearheading efforts to fast-track electrification of thousands of remote villages and expanding renewable energy in the country. 

- रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल को देश के विद्युत क्षेत्र को सुधारने का नेतृत्व करने, दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार के लिए अमेरिका स्थित पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय शीर्ष ऊर्जा सम्मान से नवाजेगा। 

2. Billionaire and Microsoft co-founder Paul Allen died. He was 65. 

- अरबपति कारोबारी एवं माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलेन का निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। 

3. HMD Global has appointed Bollywood actress Alia Bhatt as the Brand Ambassador of Nokia Brand. HMD Global designs and sells phones under the Nokia brand. 

- एचएमडी ग्लोबल ने फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट को नोकिया ब्रांड का ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया। एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत मोबाइल फोन डिजाइन करती है और उनकी बिक्री करती है। 

4. 17th Council of Heads of Government meeting of the Shanghai Cooperation Organization was held in Dushanbe, Tajikistan. 

- शंघाई सहयोग संगठन की सरकार के शीर्ष प्रमुखों की 17वीं परिषद् की बैठक दुसांबे, ताजिकिस्तान में आयोजित हुई हैं। 

5. Election Commission of India has launched 'C-vigil' app to check electoral malpractices during upcoming Assembly polls. 

- भारतीय निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी कदाचारों की जांच के लिए 'सी-विजिल' एप्प शुरू किया है। 

6. Kreditech has been licensed by the RBI to operate as an NBFC with the first-of-its-kind license in Indian financial history for digital lending business and app-based financing. 

- जर्मनी स्थित कंपनी, क्रेडिटेक को डिजिटल ऋण कारोबार और ऐप-आधारित वित्तपोषण के क्षेत्र में भारतीय वित्तीय इतिहास में पहली बार गैर-वित्तीय बैंकिंग कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लाइसेंस दिया गया है। 

7. The Reserve Bank of India (RBI) has approved the appointment of Sandeep Bakshi's appointment as Managing Director and CEO of Private sector lender ICICI Bank for three years. 

- भारतीय रिज़र्व बैंक ने संदीप बख्शी को तीन साल के लिए निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दी। 

8. According to a report by digital security firm Gemalto, India is second highest after US in the first half year in terms of data breach incidences. 

- डिजिटल सुरक्षा कंपनी गेमाल्टो की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत डेटा सेंधमारी मामलों में इस साल की पहली छमाही में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा है। 

9. India's Suraj Panwar clinched a silver medal in men's 5,000m race walk event in the Youth Olympic Games. 

- भारत के सूरज पवार ने युवा ओलंपिक खेलों में पुरूषों की 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। 

10. Spain’s Rafael Nadal maintained the top spot of men’s Association of Tennis Professionals (ATP) world singles rankings. 

- स्पेन के राफेल नडाल ने पुरुषो की एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) विश्व एकल रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। 

11. Former RBI Deputy Governor S S Mundra has been appointed as an advisor to online financial services marketplace “BankBazaar”. 

- आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एस एस मुंद्रा को ऑनलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज मार्केटप्लेस “बैंकबाजार” के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। 

12. Union Environment Minister Harsh Vardhan has launched Air Quality Emergency Early Warning System in New Delhi. 

- केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में एयर क्वालिटी इमरजेंसी अर्ली वार्निंग सिस्टम लांच किया है।

🦆 19 October 2018 MCQS हिन्दी  🦆


1. विश्व खाद्य दिवस हर साल निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a.    10 अक्टूबर
b.    12 अक्टूबर
c.    14 अक्टूबर
d.    16 अक्टूबर

2. चीनी सरकार द्वारा नियंत्रित अखबार 'द ग्लोबल टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, निम्न में से कौन सा देश चीनी सुपरसोनिक मिसाइल 'HD-1' खरीद सकता है जिसे भारत और रूस द्वारा निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम से बेहतर बताया जा रहा है?
a.    पाकिस्तान
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    अमेरिका

3. कनाडा मनोरंजन के लिए गांजा वैध करने वाला किस देश के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    उरुग्वे
d.    भारत

4. नेपाल में राजशाही व्यवस्था खत्म होने के कितने साल बाद सरकार ने राजमुकुट, राजदंड और राज-तलवार को सार्वजनिक कर दिया है?
a.    25 साल बाद
b.    10 साल बाद
c.    30 साल बाद
d.    100 साल बाद

5. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के 2018 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में निम्न में से कौन सा देश 58वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था है?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    जापान

6. हिसार (हरियाणा) के एक कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2018 को वर्ष 2006 में सतलोक आश्रम में एक महिला की हत्या के मामले में रामपाल को 13 समर्थकों के साथ कितने वर्ष की सज़ा सुनाई?
a.    10 वर्ष
b.    05 वर्ष
c.    उम्रकैद
d.    08 वर्ष

7. निम्न में से किस राज्य में सुरंग के अंदर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जो देश में इस तरह का पहला स्टेशन होगा?
a.    हिमाचल प्रदेश
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    तमिलनाडु

8. वेलस्पन समूह के किस चेयरमैन ने 17 अक्टूबर 2018 को उद्योग संगठन एसोचैम के प्रेसीडेंट का पदभार ग्रहण कर लिया?
a.    सुमित गोयनका
b.    बालकृष्ण गोयनका
c.    राहुल सचदेवा
d.    बालनाथ प्रभु

9. आरबीआई ने किस बैंक के एमडी व सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया है?
a.    देना बैंक
b.    पंजाब नेशनल बैंक
c.    ऐक्सिस बैंक
d.    येस बैंक

उत्तर:

1.d. 16 अक्टूबर
विवरण:विश्व खाद्य दिवस दुनियाभर में 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, ताकि वैश्विक जनसंख्या में पूरे विश्व के कुपोषित लोगों की स्थिति और परिस्थिति के बारे में जगरुकता उत्पन्न की जा सके। 

2.a. पाकिस्तान
विवरण:चीनी सरकार द्वारा नियंत्रित अखबार 'द ग्लोबल टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान चीनी सुपरसोनिक मिसाइल 'HD-1' खरीद सकता है जिसे भारत और रूस द्वारा निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम से बेहतर बताया जा रहा है। 

3.c. उरुग्वे
विवरण:कनाडा मनोरंजन के लिए गांजा वैध करने वाला उरुग्वे के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है. इस कानून के तहत, एक वयस्क सार्वजनिक जगह पर अपने साथ 30 ग्राम गांजा रख सकता है और इससे ज़्यादा रखने पर उसे 5 साल तक की सज़ा हो सकती है। 

4.b. 10 साल बाद
विवरण:नेपाल में राजशाही व्यवस्था खत्म होने के 10 साल बाद सरकार ने राजमुकुट, राजदंड और राज-तलवार को सार्वजनिक कर दिया है। सरकार ने बताया कि इस राजमुकुट में 700 हीरे, 2,000 से ज़्यादा मोती, रूबी और बहुमूल्य पत्थर लगे हुए हैं। 

5.a. भारत
विवरण:वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के 2018 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत 58वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था है। डब्ल्यूईएफ ने बताया कि वर्ष 2017 के मुकाबले इस साल भारत ने रैंकिंग में 5 पायदान की छलांग लगाई है जो जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। 

6.c. उम्रकैद
विवरण:हरियाणा के सतलोक आश्रम में महिला की हत्या किए जाने के मामले में दोषी रामपाल और अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। रामपाल खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता था। रामपाल समेत 15 आरोपियों पर एफआईआर नंबर 429 जिसमें सेक्शन 302 हत्या, 343 बंधक बनाना, 120 बी साजिश रचना जैसे मामलो में सजा सुनाई गई। 

7.a. हिमाचल प्रदेश
विवरण:हिमाचल प्रदेश में सुरंग के अंदर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जो देश में इस तरह का पहला स्टेशन होगा। हिमाचल प्रदेश के केलांग में बनने वाला यह स्टेशन समुद्र तल से तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर होगा। 

8.b. बालकृष्ण गोयनका
विवरण:वेलस्पन समूह के चेयरमैन बालकृष्ण गोयनका ने 17 अक्टूबर 2018 को उद्योग संगठन एसोचैम के प्रेसीडेंट का पदभार ग्रहण कर लिया। गोयनका से पहले मोनेट इस्पात ऐंड एनर्जी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक संदीप जजोदिया एसोचैम के प्रेसीडेंट थे। 

9.d. येस बैंक
विवरण:आरबीआई ने येस बैंक के एमडी व सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया है और बैंक को 1 फरवरी 2019 तक नया प्रमुख नियुक्त करने का निर्देश दिया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.