Reproduction In Angiospermic Plants Class 12 Biology In Hindi 25 Sep. 2018


Reproduction and Development In Angiospermic Plants
(आवृतबीजी पादपों में जनन एवं विकास)
Q.1 निषेचन किसे कहते है ?
Ans. नर एवं मादा युग्मकों के संयोजन या संलयन को निषेचन कहते है I
Q.2 भ्रूण में निलम्बक का क्या कार्य है ?
Ans. निलम्बक की अंतिम कोशिका फूल कर चूषकांग कोशिका बनाती है को भ्रूणपोष से खाध्य पदार्थों के अवशोषण का कार्य करती है I
Q.3 अभ्रूणपोषी या गैरएल्बुमिनस बीज एवं भ्रूणपोषी या एल्बुमिनस बीज को परिभाषित कीजिए I
Ans. गैरएल्बुमिनस बीज :- इन बीजो में भ्रूण परिवर्धन के दौरान भ्रूणपोष का पूर्ण उपयोग का लिया जाता है, अत: परिपक्व बीज भ्रूणपोष रहित होते है I उदा. मटर, मूंगफली आदि I
एल्बुमिनस बीज :- इन बीजों में भ्रूण परिवर्धन के बाद भी भ्रूणपोष बचा रहता है, अतः ये बीज भ्रूणपोष युक्त होते है I उदा. मक्का, बाजरा आदि
Q.4 असंगजनन से आप क्या समझते है ?
Ans. सामान्य लैंगिक जनन का ऐसी किसी भी विधि द्वारा प्रतिस्थापन जिसमें अर्धसूत्रण व निषेचन न हो असंगजनन कहलाता है I
Q.5 अनिषेकजनन किसे कहते है ?
Ans. जब भ्रूण का निर्माण अनिषेचित अंड कोशिका से होता है तब यह प्रक्रिया अनिषेकजनन कहलाती है I
Q.6 अप्युग्मन किसे कहते है ?
Ans. जब भ्रूण का निर्माण भ्रूणकोष की किसी अन्य अगुणित कोशिका जैसे सहायक या प्रतिध्रुवी कोशिका से होता है तो यह प्रक्रिया अपयुग्मन कहलाती है I
Q.7 अपस्थानिक भ्रूणता से आप क्या समझते है ?
Ans. भ्रूणजनन की वह प्रक्रिया जिसमें भ्रूण का निर्माण भ्रूणकोष के बाहर स्थित बीजाण्ड की किसी भी द्विगुणित कोशिका से होता है तो यह अपस्थानिक भ्रूणता कहलाती है I उदा. नींबू, आम आदि I
Q.8 बहुभ्रूणता किसे कहते है ?
Ans. बीजों में एक से अधिक भ्रूणों के बनना बहुभ्रूणता कहलाता है I
Q.9 अनिषेकबीजता किसे कहते है ?
Ans. निषेचन के बिना बीज निर्माण को अनिषेकबीजता कहते है I
Q.10 विदलन बहुभ्रूणता को समझाइए I
Ans. इस प्रकार की बहुभ्रूणता में युग्मनज में विदलन से बीज में एक से अधिक भ्रूणों का विकास हो जाता है I
1) युग्मनज कोशिका में अनियमित विभाजनों द्वारा कोशिकाओं के एक पिंड का निर्माण होता है जिसकी निभाग की तरफ स्थित कोशिकाओं की वृद्धि से अनेक भ्रूणों का निर्माण होता है I
2) प्राकभ्रूण से कलिकाएं अथवा अतिवृद्धियां निकलती है, जिनसे भ्रूणों का निर्माण होता है I
3) तन्तुमय भ्रूण-इस प्रकार की बहुभ्रूणता में प्राकभ्रूण शाखित हो जाता है तथा प्रत्येक शाखा से भ्रूण का निर्माण होता है I
Q.11 सूक्ष्म प्रवर्धन किसे कहते है ?
Ans. ऊतक संवर्धन विधि द्वारा व्यावसायिक स्तर पर पौधों के संवर्धन को सूक्ष्म प्रवर्धन कहते है I
Q.12 असंगतता से आप क्या समझते है ?
Ans. कार्यक्षम एवं जननक्षम होते हुए भी मादा एवं नर युग्मक में निषेचन की विफलता असंगतता कहलाती है I

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.