Today Current Affairs in Hindi : 25 October 2018


आज के GK Today में सभी पाठकों के लिए परीक्षा उपयोगी(Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्नों के समावेश है I हम आशा करते करते है की प्रत्येक पाठक के लिए यह GK Today(Today Current Affairs) सेक्शन काफी मददगार होगा I स्वयं को दैनिक करेंट अफेयर्स से अवगत रखने के लिए GK Today का यह भाग अवश्य पढ़े I

1. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि निजीकरण मानवाधिकारों के लिए हितकर नहीं है?
a.    विश्व बैंक
b.    संयुक्त राष्ट्र
c.    एशियन विकास बैंक
d.    यूनेस्को

2. निम्नलिखित में से किस नेता को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है?
a.    डोनाल्ड ट्रम्प
b.    व्लादिमीर पुतिन
c.    नरेंद्र मोदी
d.    शी जिनपिंग

3. हाल ही में किस अवसर पर नारी गरिमा का संदेश देने के लिए भारत में 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया?
a.    कुल्लू दशहरा
b.    उज्जैन पर्व
c.    गुजरात पर्व
d.    जयपुर फेस्टिवल

4. केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया है?
a.    10,000
b.    8,000
c.    7,000
d.    6,000

5. सरकार ने भारत और किस देश के बीच फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है?
a.    सिंगापुर
b.    मलेशिया
c.    दक्षिण कोरिया
d.    चीन

6. हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान को 300 करोड़ डॉलर की मदद करने पर सहमति जताई है?
a.    कुवैत
b.    सऊदी अरब
c.    ईरान
d.    जॉर्डन

7. अमेरिका ने हाल ही में किस देश के साथ परमाणु हथियार संधि को खत्म करने की पुष्टि की?
a. भारत
b. चीन
c. जापान
d. रूस

8. भारत, अफगानिस्तान और किस देश ने 23 अक्टूबर 2018 को चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अपनी पहली त्रिपक्षीय वार्ता की?
a. ईरान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

9. भारत और किस देश ने हाल ही में आन्तरिक सुरक्षा सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. नेपाल
b. रूस
c. चीन
d. जापान

10. भारत और किस देश ने सित्तवे बंदरगाह के ऑपरेशनलाइजेशन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a. म्यांमार
b. नेपाल
c. इराक
d. ईरान

उत्तर:

1. b. संयुक्त राष्ट्र
विवरण: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में निजीकरण के मानवाधिकारों पर प्रभाव पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक वस्तुओं का व्यापक रूप से निजीकरण मानवाधिकारों को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रहा है। 

2. c. नरेंद्र मोदी
विवरण: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के 'सियोल शांति पुरस्कार' के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए दिया जायेगा। 

3. a. कुल्लू दशहरा
विवरण: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में नारी गरिमा का संदेश देने के लिए घाटी की 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया। 

4. d. 6,000
विवरण: केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए तक प्रति माह कर दिया है। 

5. a. सिंगापुर
विवरण: सरकार ने भारत और सिंगापुर के बीच फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है। 

6. b. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को ‘भुगतान संतुलन संकट’ से मुक्त करने के लिए 300 करोड़ डॉलर की मदद करने पर सहमति जताई है। 

7. d. रूस
विवरण: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद पुष्टि की है कि अमेरिका परमाणु हथियार संधि (आईएनएफ) को खत्म करेगा। 

8. a. ईरान
विवरण: भारत, अफगानिस्तान और ईरान ने चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अपनी पहली त्रिपक्षीय वार्ता की जिसमें उन्होंने इसे लागू करने के विषय की समीक्षा की। 

9. c. चीन
विवरण: भारत और चीन ने हाल ही में आन्तरिक सुरक्षा सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. इस समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा चीन के स्टेट कौंसिलर तथा जन सुरक्षा मंत्री झाओ केझी ने नई दिल्ली में हस्ताक्षर किये। 

10.  a. म्यांमार
विवरण: भारत और म्यांमार ने सित्तवे बंदरगाह, पालेत्वा अंतर्देशीय जल टर्मिनल तथा कालादन मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट से सम्बंधित फैसिलिटी के कार्य तथा रखरखाव के लिए निजी पोर्ट ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। 

25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1415 - इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।
1812 - युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
1870 – पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।
 उनकी कई कलाकृतियों को विश्व ख्याति प्राप्त हुई।
1917 - बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
1924 - भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।
1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।
1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।
1951 - भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।
1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।
1962 - अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1964 - अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
1971 - संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
1995 - तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए आॅपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।
2005 - ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
2007 - तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।
2007 - मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
2009 - बगदाद में दो बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा लगभग 721 घायल हुए।
2012 - क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
2013 - नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉

1800 - लॉर्ड मैकाले - प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।
1881 – स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ।
1896 - मुकुंदी लाल श्रीवास्तव - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।
1938 - मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।
1912 - मदुराई मणि अय्यर - कर्नाटक संगीत के गायक थे।
1881 - पाब्लो पिकासो - स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार थे।

25 अक्टूबर को हुए निधन👉

1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ।
1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।
1990 - कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।
2003 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।
2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।
2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

25 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 संत ज्ञानेश्वर पुण्यतिथि।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो ।🌻

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.