Daily Current Affairs in Hindi : 17 October 2018


thedndacademy.com अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स(Daily Current Affairs) प्रश्न उपलब्ध करा रहा है। इसमें आज के करेंट अफेयर्स (Current Affairs) परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है। 

1. भारत के प्रधानमंत्रियों पर एक संग्रहालय के निर्माण हेतु निम्नलिखित में से किस राज्य में आधारशिला रखी गई?
a. नई दिल्ली
b. गोवा
c. महाराष्ट्र
d. गुजरात

2. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. जेम्स पीटरसन
b. डेविड एशमैन
c. पॉल एलेन
d. चर्चिल ड्यूक

3. हाल ही में किस सरकारी संस्था ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम को एक वेबसाइट समर्पित की है?
a. इसरो
b. डीआरडीओ
c. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
d. भारत पेट्रोलियम

4. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
a. प्रयागराज
b. संगमपुरी
c. देवालय
d. देवघाट

5. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में विदेशी पर्यटकों के जाने पर प्रतिबन्ध समाप्त कर दिया गया है?
a. पुडुचेरी
b. गोवा
c. सिक्किम
d. अंडमान निकोबार द्वीप समूह

6. भारत और किस देश के मध्य चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर से आरंभ करने की घोषणा की गई है?
a. बांग्लादेश
b. चीन
c. म्यांमार
d. पाकिस्तान

7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री शहरी लीडर्स फ़ेलोशिप कार्य्रक्रम को लांच किया?
a. बिहार सरकार
b. दिल्ली सरकार
c. पंजाब सरकार
d. तमिलनाडु सरकार

8. उत्तर कोरिया और किस देश ने अपनी सीमाओं के बीच रेल और सड़क मार्ग को जोड़ने हेतु नवंबर या दिसंबर 2018 से अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति जता दी है?
a. दक्षिण कोरिया
b. चीन
c. जापान
d. इराक

9. ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2018 के अनुसार, किस देश में पांच साल से कम उम्र का हर पांच में से एक बच्चा (21%) गंभीर कुपोषण का शिकार है?
a. जापान
b. चीन
c. अमेरिका
d. भारत


10. पहली बार भारत और किस देश की तीनो सेनाओं का युद्धाभ्यास 2019 में भारत में आयोजित किया जायेगा?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान


11. केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत हर घर बिजली पहुंचाने की योजना को जल्द पूरा करने वाले राज्यों के लिेए सौ करोड़ रुपए के पुरस्कारों की घोषणा की?
a. सौभाग्य योजना
b. प्रधानमंत्री आवास योजना
c. नमामि गंगे योजना
d. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

उत्तर -

1. a. नई दिल्ली
विवरण: भारत के प्रधानमंत्रियों पर एक संग्रहालय दिल्ली में स्थापित किया जाएगा। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा और आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने तीन मूर्ति एस्टेट पर प्रस्तावित संग्रहालय की आधारशिला रखी। 

2. c. पॉल एलेन
विवरण: माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन का 15 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। वे कैंसर से पीड़ित थे। 

3. b. डीआरडीओ
विवरण: डीआरडीओ ने ‘द कलाम विजन- डेयर टू ड्रीम’ विषय पर डीआरडीओ की समर्पित वेबसाइट लॉन्च की। 

4. a. प्रयागराज
विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। 

5. d. अंडमान निकोबार द्वीप समूह
विवरण: विदेशी पर्यटक अब बिना किसी बाधा के अंडमान निकोबार द्वीप समूह जा सकते हैं। गृह मंत्रालय ने अपने पिछले आदेश में संशोधन कर लिया है। 

6. d. पाकिस्तान
विवरण: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस एहतियातन स्थगित रहने के बाद बहाल हो गई। 

7. b. दिल्ली सरकार
विवरण: दिल्ली सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री शहरी लीडर्स फ़ेलोशिप कार्य्रक्रम को लॉन्च किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को शहरी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान के लिए आकर्षित करना है। 

8. a. दक्षिण कोरिया
विवरण: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने अपनी सीमाओं के बीच रेल और सड़क मार्ग को जोड़ने के लिए नवंबर या दिसंबर 2018 से अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति जता दी है। 

9. d. भारत
विवरण: ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2018 के अनुसार, भारत में पांच साल से कम उम्र का हर पांच में से एक बच्चा (21%) गंभीर कुपोषण का शिकार है। 

10.  a. अमेरिका
विवरण: पहली बार भारत और अमेरिका की तीनो सेनाओं का अभ्यास 2019 में भारत में आयोजित किया जायेगा। इस अभ्यास में भारत और अमेरिका की तीनों सेनाएं हिस्सा लेंगी, अभी इसमें कुछ विशेष बलों को शामिल करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। 

11.  a. सौभाग्य योजना
विवरण: केन्द्र सरकार ने सौभाग्य कार्यक्रम के तहत हर घर को बिजली से जोड़ने में अग्रणी राज्यों के लिए सौ करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। इस योजना के तहत बिजली वितरण कंपनियों के अलावा कर्मचारी भी सामूहिक रूप से पचास लाख रुपये के पुरस्कार के पात्र होंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.