सामान्य ज्ञान : भारत के राष्ट्रीय प्रतीक



राष्ट्रीय प्रतीक
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक
राष्ट्रीयपिता : महात्मा गांधी
Ø राष्ट्रपितामहात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 ई. को गुजरात के पोरबन्दर नामक स्थान पर हुआ था I इंग्लैंड में वकालत पास कर भारत आये फिर 1893 ई. में भारतीयों और अफ़्रीकी अश्वेत लोगो पर हो रहे अत्याचार और रंगभेद की नीति के विरुद्ध उन्होंने आन्दोलन किया I
Ø गांधीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ ‘सत्य’ और ‘अहिंसा’ की नीति अपनाते हुए भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया I 1917 से 1947 तक के राष्ट्रीय आन्दोलन के काल को ‘गांधी युग’ के नाम से जाना जाता है I सर्वप्रथम सुभाषचन्द्र बोस ने महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ नाम से सम्बोधित किया I
Ø रवीन्द्र नाथ टैगोर ने सर्वप्रथम मोहनदास करमचन्द गांधी को ‘महात्मा’ कहा था I
Ø पं. जवाहर लाल नेहरू ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी को ‘बापू’ कहा था I
Ø विंस्टन चर्चिल ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी को ‘अर्द्धनग्न फकीर’ कहा था I

राष्ट्रीय ध्वज : तिरंगा
भारतीय ध्वज (National Flag) को ‘तिरंगा’ के नाम से जाना जाता है I भारतीय संविधान सभा ने 22 जुलाई, 1947 को इसे राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के रूप में अपनाया I इसे 14 अगस्त, 1947 को संविधान सभा के अर्द्ध-रात्रिकालीन अधिवेशन में राष्ट्र को समर्पित किया गया I

राष्ट्रीय वृक्ष : बरगद
Ø जनवरी से मार्च तक का समय बरगद का पुष्पकाल है I बरगद जितनी गहरी जड़े किसी और वृक्ष की नहीं होती है I
Ø यह वृक्ष रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है I

राष्ट्रीय फल : आम
भारत का राष्ट्रीय फल ‘आम’ (मेगिनिफेरा इण्डिका) है I भारत में आम पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर पैदा होता है I भारत में आम की अनेक किस्में पायी जाती है I आम में विटामिन ए, सी और डी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है I
Ø भारत में ‘आम को फलों का राजा’ माना जाता है I
Ø वेदों में आम को विलासिता का प्रतीक माना गया है I
Ø आम को पाकिस्तान और फिलिपीन्स में भी राष्ट्रीय फल माना जाता है I
Ø चार हजार वर्ष पूर्व भारत में ही सबसे पहले आम के पेड़ की बागवानी शुरू की गयी थी I
Ø भारत में सबसे पहला उत्पादित कलमी आम मालगोवा है I वर्तमान में भारत में 500 से अधिक किस्म के आम पाए जाते है I
Ø ऐलोरा गुफाओं में जैन धर्म की देवी अंबिका का आसन आम के वृक्ष के नीचे ही दर्शाया गया है।

राष्ट्रीय खेल : हॉकी
भारत का राष्ट्रीय खेल ‘हॉकी’ है I इसमें 11-11 खिलाड़ियों की दो टीमें खेल में भाग लेती है I हॉकी में प्रयुक्त सफ़ेद गेंद का वजन 155 ग्राम होता है तथा हॉकी स्टिक 91 सेंटीमीटर लम्बी होती है I हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है I
·       भारत के ओलम्पिक हॉकी में 8 बार स्वर्ण पदक जीते है I 1928 के एमस्तर्डम ओलम्पिक में भारत ने नीदरलैण्ड को 3-0 से हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता था I
·       हॉकी इण्डिया ने 23 जुलाई, 2009 को नया ‘लोगो’ अनावरित किया है जो राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र से प्रेरित है जो इसमें 24 हॉकी स्टिकें एक पहियें के रूप में सजी हुई है I
·       मेजर ध्यानचन्द 3 बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे I

राष्ट्रीय नदी : गंगा
भारत सरकार द्वारा नवम्बर, 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया है I यह नदी गंगोत्री हिमनद के गोमुख नामक स्थान से निकलती है और लगभग 2500 किमी लम्बी है I इसकी सहायक नदियाँ – यमुना, सोन, टोंस, पुनपुन, गोमती, घाघरा, गण्डक, कोसी और महानन्दा है I

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.