CLASS 12 : Biology (Pollination-परागण) in Hindi -RBSE



Pollination(परागण)
Q.1 परागण किसे कहते है ?
Ans. पुंकेसर के परागकोष से परागकणों का अंड़प की वर्तिकाग्र पर स्थानान्तरण की क्रिया को परागण कहते है I
Q.2 अनुन्मील्यता से आप क्या समझाते है ? उदाहरण लिखिए I
Ans. अनुन्मील्य पुष्प ऐसे द्विलिंगी पुष्प होते है जो कभी नहीं खुलते है I इनमें केवल स्वपरागण ही संभव है I उदा. वायोला, कोमेलाइना
Q.3 विषमवर्तिकात्व से आप क्या समझते है ?
Ans. एक ही पादप के पुष्पों में वर्तिकाओं की लम्बाई की भिन्नता को विषमवर्तिकात्व कहते है I यह दो प्रकार की होती है -
1) लघुवर्तिकीय पुष्प :- इमसें वर्तिका छोटी एवं पुंकेसर लम्बे होते है I
2) दीर्घवर्तिकीय पुष्प :- इसमें वर्तिका लम्बी होती है I
Q.4 समकालपक्वता किसे कहते है ?
Ans. पुष्प के परागकोष व वर्तिकाग्र का एक समय परिपक्व दोनों समकालपक्वता कहलाता है I इसमें पुष्प द्विलिंगी होते है I उदा. सीडीनिया, सदाबहार
Q.5 भिन्नकालपक्वता किसे कहते है ? यह कितने प्रकार की होती है प्रत्येक को परिभाषित कीजिएI
Ans. उभयलिंगी पादपों में परागकोष एवं वर्तिकाग्र भिन्न-भिन्न समय पर परिपक्व होते है इसे भिन्नकालपक्वता कहते है I यह दो प्रकार की होती है -
1) पूंपूर्वता :- जब परागकोष वर्तिकाग्र से पहले परिपक्व हो जाये तो इसे पूंपूर्वता कहते है I उदा. गुडहल, कपास आदि I
2) स्त्रीपूर्वता :- इस अवस्था में वर्तिकाग्र, परागकोषों से पहले परिपक्व हो जाते है I उदा. अशोक, पीपल, भिंडी आदि I
Q.6 वायु द्वारा परागित पादपों की विशेषताएँ लिखिए I
Ans. इसका प्रकार का परागण प्राय: आध्य पादपों में पाया जाता है I
1) वायु द्वारा परागकणों का एक पुष्प से दूसरे पुष्प तक पहुँचना वायु परागण कहलाता है I
2) इनके पुष्प रंगबिरंगे व आकर्षक नहीं होते है I
3) ऐसे पुष्प गंधहीन होते है I
4) इन पुष्प में मकरन्द नहीं पाया जाता है I
5) ऐसे पुष्प के परागकण हल्के एवं चिकने होते है I
Q.7 ऐसे पादपों के नाम लिखिए जिनमें परागण गिलहरी द्वारा होता है I
Ans. गुलमोहर एवं सेमल I
Q.8 ऐसे दो पादपों के नाम लिखिए जिनमें परागण चमगादड़ द्वारा होता है I
Ans. कदम्ब एवं कचनार I
Q.9 पक्षी किस प्रकार परागण में सहायक है ? समझाइए I
Ans. पक्षी द्वारा परागित पुष्प नलिकाकार, चमकदार, आकर्षक एवं मकरन्द युक्त होते है I मकरन्द से आकर्षित होकर आये पक्षियों की चोंच एवं शरीर से परागकण चिपक जाते है तथा इनके साथ ही दूसरे पौधे तक पहुँच जाते जाते है I

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.